परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत से अब तक चार सौ 34 विदेशी उपग्रह प्रक्षेपित किए हैं।
आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इनमें से 90 प्रतिशत से अधिक विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण मोदी सरकार के कार्यकाल में किया गया। उन्होंने कहा कि भारत में अंतरिक्ष अनुसंधान की वर्तमान लागत लगभग 9 अरब डॉलर है और वर्ष 2033 तक इसके 44 अरब डॉलर से अधिक होने का अनुमान है।
श्री सिंह ने कहा कि युवा विज्ञान कार्यक्रम से अब तक एक हजार तीन सौ 20 विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। यह अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़े विषयों के प्रति युवाओं के बढ़ते उत्साह को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि युविका पहल स्कूली विद्यार्थिेयों को अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम, देश भर में कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए है।
इसका उद्देश्य उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोगों की मूलभूत समझ प्रदान करना है और उन्हें अंतरिक्ष अनुसंधान में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।