जुलाई 22, 2025 8:09 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर, विपक्ष पर  भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। संसद के बाहर श्री पासवान ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद, विपक्ष ने फर्जी वोटों के बारे में चिंता व्‍यक्‍त की थी।

 

उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतों का समाधान विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया से किया जा सकता है। श्री पासवान ने कहा कि जब सरकार यह कार्य कर रही है  तो विपक्ष इसकी आलोचना करता है।

 

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने आरोप लगाया कि सरकार संसद में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है। संसद के बाहर श्री गोगोई ने कहा कि सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के लिए कोई तारीख तय नहीं की है।