मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सीजी पावर की पहली सेमीकंडक्टर आउटसोर्स्ड असेंबली, परीक्षण सुविधा के प्रारंभिक संयंत्र का उद्घाटन किया

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज अहमदाबाद के निकट साणंद में सीजी पावर की पहली सेमीकंडक्टर आउटसोर्स्ड असेंबली और परीक्षण सुविधा के प्रारंभिक संयंत्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर श्री वैष्णव ने इस पायलट परियोजना को भारत के सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए मील का पत्थर बताया और कहा कि इस संयंत्र में पहली मेड-इन-इंडिया सेमीकंडक्टर चिप तैयार की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि 2032 तक कुशल सेमीकंडक्टर पेशेवरों की वैश्विक कमी को देखते हुए, केंद्र ने कुशल मानव संसाधन विकसित करने के लिए 270 विश्वविद्यालयों को अत्याधुनिक चिप निर्माण तकनीक से लैस किया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की प्रगति आने वाले वर्षों में  आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि गुजरात सेमीकंडक्टर नीति तैयार करने वाला देश का पहला राज्य है और सबसे अधिक कुल चार सेमीकंडक्टर प्लांट गुजरात में स्थापित किए जा रहे हैं।

हमारे संवाददाता ने बताया है कि साणंद के गुजरात औद्योगिक विकास निगम परिसर में सीजी सेमी में दो सुविधाओं के विकास के लिए 7 हजार छह सौ करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इससे लगभग 5 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोज़गार सृजित होंगे। यह संयंत्र 2027 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा।