महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी आज नई दिल्ली में पोषण पखवाड़ा के 8वें संस्करण का शुभारंभ करेंगी। पोषण पखवाड़ा का विषय है -जीवन के पहले छह वर्ष में मस्तिष्क का अधिकतम विकास। यह इस बात को मान्यता देता है कि बचपन के पहले एक हजार दिन, मस्तिष्क के विकास, शारीरिक विकास और समग्र स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि मस्तिष्क का 85% से अधिक विकास छह वर्ष की आयु तक हो जाता है।
पखवाड़े के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें माताएं, देखभालकर्ता, परिवार, सामुदायिक संस्थाएं और स्थानीय निकाय भाग लेंगे।