जून 30, 2024 2:15 अपराह्न | Arjun Ram Meghwal | Union Law and Justice Minister

printer

केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- नए आपराधिक कानूनों में औपनिवेशिक कानूनों के विपरीत ‘न्याय’ प्रदान करने पर जोर

 

 
केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि कल से लागू होने वाले नए आपराधिक कानूनों में औपनिवेशिक कानूनों के विपरीत ‘न्याय’ प्रदान करने पर जोर दिया गया है, जबकि औपनिवेशिक कानूनों में ‘सजा’ पर अधिक ध्यान दिया जाता था। आज मुंबई में तीन नए कानूनों के संबंध में आयोजित एक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा नए कानून विभिन्न पक्षों के साथ व्यापार परामर्श के बाद बनाए गए हैं। 
 
 
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और विधि कार्य विभाग के सचिव, डॉक्टर राजीव मणि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।