दिसम्बर 21, 2024 7:52 अपराह्न

printer

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने एग्रो टेक्‍सटाइल की भूमिका पर बल दिया

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने फसल उत्पादकता में सुधार, संसाधनों के संरक्षण और  खेती को मजबूत बनाने में एग्रो टेक्‍सटाइल की भूमिका पर बल दिया है। श्री पाटिल ने आज  गुजरात के नवसारी में क्लाइमेट स्मार्ट एग्रो-टेक्सटाइल प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर यह बात कही।

 

उन्होंने किसानों से प्रदर्शनी केंद्र का दौरा करने और खेती के बेहतर परिणामों के लिए एग्रो टेक्‍सटाइल प्रौद्योगिकी को अपनाने का आग्रह किया।

 

    हमारे संवाददाता ने बताया कि इस केंद्र की स्थापना कपड़ा मंत्रालय ने सिंथेटिक एंड आर्ट सिल्क मिल्स रिसर्च एसोसिएशन के सहयोग से की है।