अक्टूबर 1, 2024 3:30 अपराह्न

printer

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल ने ई दिल्‍ली में स्‍वच्‍छ भारत दिवस 2024 के अवसर पर संवाददाता सम्‍मेलन को किया संबोधित

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल ने आज नई दिल्‍ली में स्‍वच्‍छ भारत दिवस 2024 के अवसर पर संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित किया। श्री पाटिल ने पिछले दस वर्षों में स्‍वच्‍छ भारत मिशन की उपलब्धियों का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि देशभर में 24 लाख से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। श्री पाटिल ने कहा कि अब तक स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान 2024 में बीस करोड से अधिक लोगों ने भागीदारी की है। उन्‍होंने कहा कि इस वर्ष देश में 38 लाख सफाई मित्र इस अभियान में शामिल हुए हैं।

श्री पाटिल ने कहा कि इस अभियान में राज्‍य सरकारों, स्‍थानीय अधिकारियों और सामुदायिक समूहों ने सक्रिय भागीदारी की है।