जनवरी 21, 2026 10:57 पूर्वाह्न

printer

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर ऋषिकेश पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर ऋषिकेश पहुंचेंगे। इस दौरान वे ऋषिकेश और हरिद्वार में धार्मिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज दोपहर ऋषिकेश के गीता भवन में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह कल हरिद्वार के महर्षि दयानंद ग्राम स्थित पतंजलि आपातकालीन और गहन चिकित्सा अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे गायत्री तीर्थ शांति कुंज जाकर अखंड ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और बाद में बैरागी द्वीप पर गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।