मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 26, 2025 2:11 अपराह्न | amitshah | DurgaPujapandal | Kolkata

printer

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में ‘परिवर्तन’ का आह्वान किया। श्री शाह ने कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया, जहाँ लेज़र शो के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर का प्रदर्शन किया गया।

 

उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों से एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्‍होंने महान समाज सुधारक पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी 206वीं जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

 

श्री शाह ने कालीघाट मंदिर में भी पूजा की और कोलकाता के साल्ट लेक स्थित पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र में एक अन्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया।

 

उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में कोलकाता में हुई बारिश से संबंधित घटनाओं में बिजली गिरने से मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला