मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 16, 2025 7:33 पूर्वाह्न | 2030CommonwealthGames | Ahmedabad | amitshah | India

printer

2030 के राष्ट्रमंडल खेल अहमदाबाद में कराने की सिफारिश

वर्ष 2030 के राष्ट्रमंडल खेल अहमदाबाद में कराने की सिफारिश की गई है। राष्ट्रमंडल खेल से जुड़े कार्यकारी बोर्ड ने यह घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में विशेष रूप से खेलो इंडिया पहल के तहत भारत में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

अब इस सिफारिश को अगले महीने राष्ट्रमंडल खेल महासभा के सामने रखा जाएगा।

 

गृहमंत्री अमित शाह ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया और देश को बधाई दी। श्री शाह ने कहा कि भारत ने विश्व-स्तरीय खेल सुविधाएं और खिलाड़ी तैयार करके यह सम्मान अर्जित किया है।

 

खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि अहमदाबाद में 2030 के राष्ट्रमंडल खेल हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण होंगे। श्री पटेल ने इस सिफारिश के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की प्रशंसा की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला