मार्च 25, 2026 3:26 अपराह्न

printer

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात विधानसभा में यूसीसी विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बधाई दी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात विधानसभा द्वारा समान नागरिक संहिता- यूसीसी विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को बधाई दी।

उन्होंने विधेयक का समर्थन करने वाले विधायकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि भाजपा की स्थापना से ही यह संकल्प रहा है कि देश के प्रत्येक नागरिक के लिए एक समान कानून हो।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की राज्य सरकारें इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं। श्री शाह ने कहा कि देश को तुष्टीकरण के आधार पर नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के लिए समान कानूनों के आधार पर चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार की प्राथमिकता और संकल्प है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला