मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 18, 2024 8:52 अपराह्न | भाजपा – बैठक

printer

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में महाराष्ट्र भाजपा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में महाराष्ट्र भाजपा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और बीएल संतोष सहित अन्य लोग शामिल हुए।

 

कल, पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी नेता भूपेन्द्र यादव को राज्य चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह-प्रभारी नियुक्त किया था।