फ़रवरी 15, 2026 9:18 अपराह्न

printer

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हमीरपुर में ठाकुर राम सिंह की 111वीं जयंती में भाग लिया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित ठाकुर राम सिंह ऐतिहासिक अनुसंधान संस्थान में ठाकुर राम सिंह की 111वीं जयंती समारोह में भाग लिया।

सभा को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि ठाकुर राम सिंह ने भारतीय इतिहास संकलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और वे सही मायने में एक महान तपस्वी थे। नड्डा ने कहा कि इतिहास के प्रति सम्मान ही राष्ट्र की शक्ति का आधार है। उन्होंने कहा कि भारत पर शासन करते समय विदेशी शक्तियों ने देश के इतिहास को विकृत कर दिया और उसे भ्रामक तरीके से दुनिया के सामने प्रस्तुत किया, जिसके कारण लोगों को भारत के अतीत के बारे में सही जानकारी नहीं मिल सकी।

श्री नड्डा ने कहा कि 88 वर्ष की आयु में ठाकुर राम सिंह ने भावी पीढ़ियों को सत्य बताने के लिए भारतीय इतिहास को पुनर्लेखन का कार्य अपने हाथ में लिया और यह कार्य अब अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारतीय इतिहास और उससे संबंधित सभी सूचनाओं को सही ढंग से प्रस्तुत करने के प्रयास शुरू हो गए हैं, ताकि देश विदेशी मानसिकता से मुक्त हो सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला