मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 1, 2024 2:09 अपराह्न

printer

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सुशासन और अभिलेख नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज नई दिल्ली में सुशासन और अभिलेख नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में उन अभिलेखों को प्रदर्शित किया गया जो वर्षों से विभिन्न सरकारी विभागों और मंत्रालयों द्वारा संरक्षित और सुरक्षित किए गए हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए श्री शेखावत ने अभिलेखों को भारत के राष्ट्रीय अभिलेखागार में स्थानांतरित करके यादों को संस्थागत बनाने के सरकार के प्रयासों की सराहना की। चार दिवसीय प्रदर्शनी का समापन इस सप्ताह शुक्रवार को होगा।