केंद्रीय वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा है कि भारत में फार्मास्युटिकल, कपड़ा, ऑटोमोबाइल और रसायन क्षेत्र में निर्यात में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं। श्री बर्थवाल ने नई दिल्ली में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के दो प्रमुख एमबीए कार्यक्रमों का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है और इस दिशा में भारतीय विदेश व्यापाक संस्था के छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। श्री बर्थवाल ने कहा कि भारत दुनिया में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सचिव ने कहा कि ई कॉमर्स, वैश्विक मूल्य श्रृंखला और मुक्त व्यापार समझौते नए उभरते क्षेत्र हैं और इसमें काफी संभावनाएं हैं।
Site Admin | जुलाई 16, 2024 9:08 अपराह्न | भारत - निर्यात
केंद्रीय वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने नई दिल्ली में भारतीय विदेश व्यापार संस्थान के दो प्रमुख एमबीए कार्यक्रमों का उद्घाटन किया
