केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने पशुधन स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण कार्यक्रम में संशोधन को मंजूरी दे दी है। आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने पशुधन स्वास्थ्य और रोग निवारण के लिए तीन हजार आठ सौ अस्सी करोड़ रुपये की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण इस कार्यक्रम का प्रमुख क्षेत्र होगा और इससे किसानों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पशु औषधि के माध्यम से अच्छी गुणवत्ता वाली और सस्ती जेनेरिक पशु चिकित्सा दवा उपलब्ध कराई जाएगी।