केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के कृषि मंत्री टॉड मैक्ले के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में दोनों देशों की कृषि प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी साझा करने और साझेदारी के नए मार्ग तलाशने पर चर्चा की गई। बैठक में अनुसंधान और विकास, विशेषकर बागवानी और मछली पालन में तकनीकी सहयोग के महत्व पर भी बातचीत हुई।
दोनों नेताओं ने कृषि साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। श्री चौहान ने भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने में न्यूजीलैंड के सक्रिय प्रयासों की प्रशंसा की।