मार्च 12, 2026 7:37 अपराह्न

printer

देशभर में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति जारी: इंडियन ऑयल

इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड ने आश्‍वासन दिया है कि देशभर में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति बनी हुई है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में कंपनी ने कहा कि देशभर में उसके पेट्रोल पंप पूरी तरह चालू हैं और पेट्रोल, डीजल तथा अन्‍य पेट्रोलियम उत्‍पादों का पर्याप्‍त भंडार उपलब्‍ध है। कंपनी का कहना है कि र्इ्रंधन वितरण भी सूचारू रूरू से जारी है। कंपनी ने ग्राहकों से अफवाहों पर ध्‍यान न देने और पेट्रोल पंपों पर अनावश्‍यक भीड़ न लगाने की अपील क‍ी है। ग्राहकों को केवल सत्‍यापित सूचना पर भरोसा करने और पहले की तरह ही तेल भरवाने की सलाह दी गई है। 

                                               

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला