एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में, भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्री ने बच्चों के लिए सुरक्षित और समावेशी एआई की मांग की। आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य को आकार देने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि यह मेगा इवेंट नेताओं, निर्णयकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों और संगठनों के बीच संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
News On AIR | फ़रवरी 16, 2026 8:05 अपराह्न
एआई समिट में यूनिसेफ की प्रतिनिधि ने बच्चों के लिए सुरक्षित और समावेशी एआई की मांग की