मार्च 26, 2026 10:23 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने खाड़ी क्षेत्र के कई देशों को निशाना बनाकर किए गए ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की है और प्रभावित देशों को तत्काल मुआवजा देने का आह्वान किया है।
 
यह प्रस्ताव जिनेवा में आयोजित एक आपात बैठक के दौरान पारित किया गया। यह बैठक खाड़ी देश और जॉर्डन ने हमलों के मानवाधिकार प्रभावों पर चर्चा के लिए बुलाई थी। परिषद ने इन हमलों को अनुचित बताते हुए अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया। परिषद ने कहा कि इन हमलों ने प्रभावित देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन किया है।