जुलाई 12, 2025 9:36 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 ऐतिहासिक किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मराठा सैन्‍य भू-दृश्यों को प्रतिष्ठित यूनेस्‍को विश्‍व धरोहर सूची में शामिल किये जाने की सराहना की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि इस सम्‍मान से प्रत्‍येक भारतीय गर्वित हैं। उन्‍होंने कहा कि इन मराठा सैन्‍य भू-दृश्‍यों में 12 राजसी किले शामिल हैं। इनमें से 11 महाराष्‍ट्र में और एक किला तमिलनाडु में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मराठा साम्राज्‍य सुशासन, सैन्‍य शक्ति, सांस्‍कृतिक गौरव और सामाजिक कल्‍याण के साथ जुड़ा हुआ था। श्री मोदी ने कहा कि महान शासक किसी प्रकार के अन्‍याय के सामने नहीं झुकने के प्रति देशवासियों को प्रेरित करते हैं। प्रधानमंत्री ने नागरिकों को इन किलों को देखने और मराठा साम्राज्‍य के समृद्ध इतिहास को जानने के लिए भी प्रेरित किया।

 

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणनवीस के साथ संस्‍कृति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की है। उन्‍होंने भारतवासियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला