केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 ऐतिहासिक किलों को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर महाराष्ट्र के लोगों को बधाई दी है। इस अवसर पर मुम्बई के दादर में छत्रपति शिवाजी महाराज उद्यान में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ये किले वैश्विक सम्मान और गौरव के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का संबंध समूचे राष्ट्र से है। उन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व के जरिये पूरे भारत को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री गोयल ने कहा कि यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों की सूची में इन 12 किलों का समावेशन इनके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को और बढ़ायेगा। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सूचना प्रौद्योगिकी और सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढा और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Site Admin | जुलाई 12, 2025 8:01 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 ऐतिहासिक किलों को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किये जाने पर महाराष्ट्र के लोगों को बधाई दी