मार्च 31, 2026 7:50 अपराह्न

printer

न्यू रोहतक रोड पर अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य, दिल्ली यातायात पुलिस ने जारी किया एडवाइजरी

दिल्ली यातायात पुलिस ने न्यू रोहतक रोड जो कमल टी प्वाइंट से लिबर्टी सिनेमा, पहाड़गंज की ओर जाने वाले मार्ग पर चल रहे अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य के चलते यातायात परामर्श जारी किया है। यातायात पुलिस ने बताया कि इस कार्य के कारण सड़क की दो लेन आज रात 11 बजे तक प्रभावित रहेंगी, जिससे क्षेत्र में यातायात धीमा रहने की संभावना है।

परिवर्तित मार्ग के अंतर्गत पहाड़गंज और नई दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन कमल टी प्वाइंट से सराय रोहिल्ला होते हुए वीर बांदा बैरागी मार्ग और रानी झांसी रोड का उपयोग कर सकते हैं। वहीं शास्त्री नगर चौक से लिबर्टी सिनेमा की ओर जाने वाले यात्रियों को स्वामी नारायण मार्ग से बचकर रानी झांसी रोड लेने की सलाह दी गई है। दिल्‍ली याताायात पुलिस ने यात्रियों को यात्रा की योजना पहले से बनाने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।