मार्च 30, 2026 9:21 अपराह्न

printer

पीएम स्वनिधि योजना के तहत एक करोड़ से अधिक ऋण, 17,115 करोड़ रुपये वितरित

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अब तक रेहडी पटरी लाभार्थियों को कुल 17 हजार 115 करोड़ रुपये के एक करोड़ से अधिक ऋण वितरित किए जा चुके हैं। शहरी रेहडी पटरी वालो को बिना किसी गारंटी के पूंजी ऋण उपलब्ध कराने के लिए यह योजना जून 2020 में शुरू की गई थी। आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेहडी पटरी वालो को पहली किस्त में 15 हजार रुपये और दूसरी किस्त में 25 हजार रुपये का ऋण दिया जा रहा है।