जनवरी 2, 2026 10:26 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई देशों को पीछे छोड़ा: कोयला खान मंत्री

कोयला खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई देशों को पीछे छोड़ दिया है। कल हैदराबाद में आयोजित बस्ती यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि जहां विकसित देश अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, वहीं भारत में शांतिपूर्ण वातावरण है,व्यापक जनसमर्थन है और विकास कार्यक्रम सुचारू रूप से जारी हैं। उन्होंने नागरिकों से नव वर्ष में प्रधानमंत्री के नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान किया ताकि देश विश्वगुरु के रूप में आगे बढ़ सके।

 

कोयला मंत्री ने बताया कि मोदी सरकार की अवसंरचना, कल्याण, शांति और सुरक्षा, विदेश नीति, आर्थिक सुधार के क्षेत्र की कल्याणकारी नीतियों से जनता को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर अंकुश लगाया गया है और पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित धमकियों को पूरी तरह कुचल दिया गया है।