मार्च 23, 2026 2:43 अपराह्न

printer

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 16 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाया गया: केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने बताया कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 16 करोड़ से अधिक घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। उन्होंने नई दिल्ली में विश्व जल दिवस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए बताया कि यह सम्मेलन जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन पर सुझाव और विचारों को साझा करने के मंच के रूप में कार्य करेगा। श्री पाटिल ने देशवासियों से जल संरक्षण और भंडारण करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर श्री पाटिल ने जल क्षेत्र में नवोन्मेषी और प्रभावशाली समाधानों को मान्यता देते हुए जल शक्ति हैकाथॉन के विजेताओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।