मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 11, 2024 11:01 पूर्वाह्न | BJP | Har Ghar Tiranga | Tiranga Yatra | Uttar Pradesh

printer

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज से तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा


भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आज से राज्य के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा आयोजित कर रही है। पार्टी ने बताया कि तिरंगा यात्रा मंगलवार को संपन्न होगी और देशभक्ति का संदेश फैलाते हुए राज्य के विभिन्न शहरों, गांवों, गलियों और मोहल्लों से गुजरेगी। तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह, राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक, राज्य, क्षेत्र, जिला, मंडल और बूथ स्तर के पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला