मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 15, 2025 10:19 पूर्वाह्न | HARGHARTIRANGA | Maharashtra

printer

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत, पूरे महाराष्ट्र में दिखाई दी देशभक्ति की लहर

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत, कल पूरे महाराष्ट्र में देशभक्ति की लहर दिखाई दी। सभी वर्गों के लोगों ने राज्य भर में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। पनवेल में, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 

सोलापुर में एक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कोल्हापुर में, क्षेत्र की एकता और सांस्कृतिक गौरव की एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पंढरपुर और परभणी में भी इसी तरह की रैलियां निकाली गईं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग राष्ट्रीय ध्वज को गर्व से लहराते हुए इन रैलियों में शामिल हुए।

 

छत्रपति संभाजी नगर में,  राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए बाइकर्स रंगारंग तिरंगा बाइक रैली में सड़कों पर उतरे। बुलढाणा में, विशेष रूप से आदिवासी बहुल क्षेत्रों में, ‘हर घर तरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों ने समावेशी भागीदारी को उजागर किया। धुले में एक उल्लेखनीय आयोजन में एक हजार एक सौ 11 फुट लंबी विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इन पहलों ने नागरिकों में राष्ट्रवाद और सामुदायिक भावना की प्रबल भावना को पुनर्जीवित किया है।

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला