हरियाणा के सैनिक और अर्द्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने कहा है कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक तिरंगा यात्रा कल से 14 अगस्त तक महेन्द्रगढ जिले के हर गांव में निकाली जाएगी। डॉ यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम विकास और पंचायत विभाग तथा महिला और बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। ग्राम पंचायत हर व्यक्ति को तिरंगा झंडा वितरित करेगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्र के प्रति गर्व और एकता की भावना को जगाना है।