मार्च 17, 2026 6:17 अपराह्न

printer

दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 12 लाख 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक ऋण स्वयं सहायता समूहों को वितरित: सरकार

सरकार ने कहा है कि दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अब तक बैंकों से स्वयं सहायता समूहों को 12 लाख 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक के ऋण वितरित किए जा चुके हैं। ग्रामीण विकास राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों के ऋण को सुलभ बनाने के लिए ब्याज सब्सिडी योजना शुरू की है। श्री पेम्‍मासानी ने कहा कि विभिन्‍न बैंक इस योजना के तहत महिलाओं को रियायती ब्याज दर पर ऋण प्रदान करते हैं।

उन्‍होंने कहा कि तीन लाख रुपये तक के ऋण पर बैंक प्रति वर्ष सात प्रतिशत की रियायती ब्याज दर से ऋण देते हैं। तीन लाख रुपये से अधिक और पांच लाख रुपये तक के ऋण पर बैंक दस प्रतिशत प्रति वर्ष की ब्याज दर से ऋण देते हैं।