अप्रैल 8, 2026 1:18 अपराह्न

printer

अमरीका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्ध विराम का यूएन महासचिव ने किया स्वागत

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरश ने अमरीका और ईरान द्वारा दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा का स्वागत किया और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करने और युद्धविराम की शर्तों का अनुपालन करने का आग्रह किया। एक बयान में, उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन की रक्षा और मानवीय पीड़ा को कम करने के लिए शत्रुता का अंत अत्यंत आवश्यक है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला