मार्च 19, 2026 7:17 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले की कड़ी निंदा की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने काबुल के एक अस्पताल पर पाकिस्तान द्वारा किए गए घातक हवाई हमले की कड़ी निंदा की है और इस घटना की स्वतंत्र जांच की मांग की है। महासचिव के प्रवक्ता ने कहा कि गुटेरेस ने जोर देकर कहा है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत मरीजों, चिकित्सा कर्मियों और स्वास्थ्य सुविधाओं की हर हाल में सुरक्षा की जानी चाहिए। यह बयान उस समय आया है जब अफगानिस्तान सरकार ने पाकिस्तान पर काबुल के पुनर्वास अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की हत्या का आरोप लगाया है।

गुटेरेस ने तनाव कम करने और तत्काल शत्रुता समाप्त करने की अपनी अपील को दोहराया तथा सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करने, विशेष रूप से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया।

इस बीच, महासचिव ने ईद के अवसर पर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अस्थायी युद्धविराम का स्वागत किया और आशा जताई कि इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा।