जनवरी 30, 2026 11:59 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरश ने दिया बहुध्रुवीयता का समर्थन करने की आवश्यकता पर बल

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरश ने बहुध्रुवीयता का समर्थन करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्‍होंने पिछले दिनों भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते का हवाला देते हुए कहा कि वैश्विक समस्याओं का समाधान किसी एक राष्‍ट्र द्वारा नहीं किया जा सकता।

श्री गुतरश ने एक स्थिर विश्व के लिए आपसी सहयोग पर बल दिया, जिसमें शांति कायम रह सके। उन्‍होंने कहा कि वैश्विक संगठनों और संस्थानों को आज की वास्तविकताओं की जटिलता तथा संभावनाओं को प्रतिबिंबित करना चाहिए।