मार्च 13, 2026 7:56 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जताई चिंता

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर गंभीर चिंता व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने आगाह किया कि पश्चिम एशिया की स्थिति वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए एक बडा खतरा है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री गुटेरेस ने कहा कि वहां जारी संघर्ष के कारण नागरिकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड रहा है। उन्‍होंने सभी पक्षों से तनाव कम करने और संवाद की दिशा में आगे बढने का आग्रह किया। उन्‍होंने शत्रुता तत्‍काल समाप्‍त करने का भी आह्वान किया। संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रमुख ने कहा कि कूटनीति के माध्‍यम से समाधान एक मात्र व्‍यवहारिक रास्‍ता है।