अप्रैल 3, 2026 7:55 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है। श्री गुतेरश ने कहा कि अमरीका और इस्राएल के लिए इस युद्ध को रोकने का यह सही समय है, जो भारी मानवीय पीड़ा और विनाशकारी आर्थिक परिणामों को जन्म दे रहा है।

उन्होंने ईरान से पड़ोसी देशों पर हमले बंद करने का आग्रह किया। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि संघर्ष तब समाप्त होते हैं जब नेता विनाश के बजाय संवाद को चुनते हैं। उन्होंने कहा कि यह विकल्प अभी भी मौजूद है और इसे अब चुना जाना चाहिए।

पश्चिम एशिया संघर्ष के दूसरे महीने में प्रवेश करने के साथ, मानवीय कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। श्री गुतेरश ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए संवाद और कूटनीति पर जोर दिया।

श्री गुटेरेस ने कहा कि विवादों का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान किया जाना चाहिए और सभी सदस्य देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया एक व्यापक युद्ध के कगार पर है जो पूरे पश्चिम एशिया को अपनी चपेट में ले लेगा और इसके वैश्विक स्तर पर गंभीर प्रभाव होंगे।