दिसम्बर 31, 2025 11:19 पूर्वाह्न

printer

अफगानिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र ने 171 करोड़ अमरीकी डॉलर की सहायता की अपील शुरू की

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2026 में अफगानिस्तान के लिए एक सौ 71 करोड़ अमरीकी डॉलर की सहायता अपील शुरू की है। आगामी वर्ष में अफगानिस्तान के विश्व के सबसे बड़े मानवीय संकटों का सामना करने की आशंका है। देश में लगभग 2 करोड़ 19 लाख लोगों को सहायता की आवश्यकता होगी। इनमें 1 करोड़ 74 लाख लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं, जबकि 47 लाख लोग आपातकालीन स्थिति में हैं।

 

संयुक्त राष्ट्र की इस योजना का उद्देश्य लोगों को भोजन, स्वास्थ्य सेवा, आश्रय, पानी, पोषण और नकद सहायता प्रदान करना है। मौजूदा चुनौतियों में जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाएं, बीमारियों का प्रकोप, शरणार्थियों की बड़े पैमाने पर घर वापसी और गंभीर सुरक्षा जोखिम शामिल हैं।