मार्च 26, 2026 2:38 अपराह्न

printer

यूएन महासचिव अंतोनियो गुटेरेस ने संघर्ष समाप्ति और नागरिक सुरक्षा पर जोर दिया

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंतोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे अधिक प्रभाव, गरीब और कमजोर लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने तुरंत संघर्ष समाप्त करने का आह्वान किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गुटेरेस ने कहा कि संघर्ष के परिणाम उन नागरिकों को भुगतने पड़ रहे हैं जिनकी इसमें कोई भूमिका नहीं है। 
 
उन्‍होंने कहा कि कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन ही इस संकट का एकमात्र समाधान है। एक अन्‍य सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गुटेरेस ने होर्मुज जल-डमरू-मध्य से होकर गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही बाधित रहने पर भी चिंता व्‍यक्‍त की है।