मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 15, 2025 6:45 अपराह्न | Afghanistan | borderclashes | Pakistan | UN

printer

संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा संघर्षों पर चिंता व्यक्त की

संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा संघर्षों पर चिंता व्यक्त की है। अफ़ग़ानिस्तान में मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत रिचर्ड बेनेट ने संघर्ष के कारण बड़ी संख्या में नागरिकों के हताहत होने तथा लोगों के पलायन को लेकर चिंता जताई है।
 
 
उन्होंने दोनों पक्षों से संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अंतर्राष्ट्रीय कानून का पालन करने का आग्रह किया।
 
 
अफ़ग़ानिस्तान के कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक ज़िले में आज सुबह फिर से हुई झड़प के बाद यह चेतावनी जारी की गई है।
 
 
तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने सुबह लगभग 4 बजे भारी हथियारों से सीमा क्षेत्र पर हमला किया, जिसके बाद ये संघर्ष हुआ। उन्‍होंने दावा किया कि इस हमले में 12 अफ़ग़ान नागरिक मारे गए और 100 से ज़्यादा घायल हुए।
 
 
उन्होंने कहा कि अफ़ग़ान सेना को जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। तालिबानी प्रवक्ता ने हमले में कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने तथा कुछ चौकियो पर कब्ज़ा करने का दावा किया।
 
 
कंधार में स्थानीय चिकित्सा कर्मचारियों ने बताया कि हमले के बाद स्थानीय अस्पतालों में बड़ी संख्या में हताहत भर्ती हुए हैं। 25 लोगों की मौत और 80 से अधिक के घायल होने की खबर है। हताहतों में बड़ी संख्‍या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
 
 
इससे पहले, 12 अक्टूबर को, तालिबान ने जवाबी कार्रवाई में 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहा है।
 
 
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला