अगस्त 13, 2024 9:12 पूर्वाह्न | Russia | Ukraine

printer

यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में आक्रमण करके रूसी सुरक्षाबलों के अभियान को धीमा करने का प्रयास किया: व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में हाल में आक्रमण करके सम्‍भावित शांति वार्ता से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने और रूसी सुरक्षाबलों के अभियान को धीमा करने का प्रयास किया है। यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने पिछले मंगलवार को रूसी सीमा पार कर ली और कुर्स्क के कुछ भागों पर नियंत्रण स्थापित कर लिया। राष्‍ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर पश्चिमी देशों के सहयोग से रूस के नागरिकों और परमाणु अड्डों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने ऐसी परिस्थिति में बातचीत की संभावना पर सवाल उठाए हैं।
 

इस बीच, यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि युद्ध अब रूस तक पहुंच रहा है। उन्‍होंने सीमा पार यूक्रेन के प्रहार को न्यायोचित ठहराते हुए उसे अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक करार दिया। उन्‍होंने स्वीकार किया कि यूक्रेन ने उन क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया है जिनका उपयोग अपने हमले शुरू करने के लिए रूस करता था।

 

कुर्स्क क्षेत्र में कार्यवाहक गवर्नर ने बताया है कि यूक्रेन ने 12 किलोमीटर घुसपैठ करके 40 किलोमीटर चौड़े क्षेत्र में 28 ठिकानों पर नियंत्रण कर लिया है। राष्‍ट्रपति पुतिन ने गवर्नर को इसकी चिंता छोड़कर वहां की आर्थिक सामाजिक स्थिति बेहतर करने पर ध्यान देने की सलाह दी है।

 

अभी तक एक लाख 21 हजार लोगों को कुर्स्क क्षेत्र से निकाला जा चुका है, जबकि 59 हजार अन्‍य लोग वहां से निकलने की प्रक्रिया में हैं। इसके अलावा पडोस के बेलगर्द क्षेत्र से भी नागरिकों को निकाला जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला