मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अगस्त 17, 2025 7:10 पूर्वाह्न | DonaldTrump | Russia | Ukraine

printer

रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन को समझौता करना होगा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए यूक्रेन को समझौता करना होगा क्योंकि रूस एक महाशक्ति है,जबकि यूक्रेन नहीं है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के साथ अलास्का में बैठक के बाद श्री ट्रम्प ने यूक्रेन से समझौता करने की अपील की।

 

श्री ट्रम्प ने कहा कि उनका काम दोनों देशों के बीच बातचीत कराना है और रूस-यूक्रेन को सीधे शांति समझौता करना चाहिए क्योंकि संघर्ष-विराम अक्सर स्थायी नहीं होते।

   

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की कल वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलने वाले हैं।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला