फ़रवरी 23, 2026 8:06 पूर्वाह्न

printer

यूक्रेन के मिसाइल हमले से रूस में ऊर्जा बुनियादी ढांचा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त

यूक्रेन के मिसाइल हमले ने रूस में ऊर्जा बुनियादी ढांचे को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे यूक्रेन की सीमा से लगे रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लाडकोव ने कहा कि ऊर्जा ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि घरों में बिजली, पानी और ताप की आपूर्ति बाधित है। ग्लाडकोव ने हमले को व्यापक बताया, जिससे सीमा से 40 किलोमीटर दूर स्थित बेलगोरोड शहर और आसपास के इलाके प्रभावित हुए हैं। बेलगोरोड पर यूक्रेन की सेना अक्सर हमले करती रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला