मार्च 23, 2026 8:56 अपराह्न

printer

यूआईडीएआई ने जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में ‘मेगा आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान 2.0′ शुरू की

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और परियोजना समग्र शिक्षा, विद्यालय शिक्षा विभाग के सहयोग से जम्मू-कश्मीर में मेगा आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान का दूसरा चरण शुरू किया है। यह अभियान आज से शीतकालीन क्षेत्रों के विद्यालयों में शुरू हो गया है, जबकि ग्रीष्मकालीन क्षेत्रों के विद्यालयों में यह पहली अप्रैल, 2026 से शुरू होगा।

इस व्यापक पहल का उद्देश्य दो हजार तीन सौ 82 चिन्हित विद्यालयों को शामिल करना और जम्मू-कश्मीर के 2 लाख से अधिक छात्रों को विद्यालय परिसर में ही आधार बायोमेट्रिक अपडेट सेवाएं प्रदान करना है।