जनवरी 13, 2025 9:31 अपराह्न

printer

15 दिसम्बर को होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा स्थगित

राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी- एनटीए ने बुधवार को होने वाली यूजीसी-नेट परीक्षा दिसंबर 2024 स्थगित कर दी है। एजेंसी ने कहा कि उसे 15 जनवरी को पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों के कारण परीक्षा स्थगित करने के लिए अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं।

 

परीक्षा की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। एजेंसी ने कहा है कि 16 जनवरी को होने वाली परीक्षा पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।