मई 13, 2026 9:46 पूर्वाह्न

printer

युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली

युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने जनवरी में हुए चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद अपने सातवें कार्यकाल की शपथ ली। राष्ट्रपति मुसेवेनी पिछले 40 साल से राष्ट्रपति पद पर हैं। मुसेवेनी ने कल युगांडा की राजधानी कंपाला के कोलोलो इंडिपेंडेंस ग्राउंड्स में आयोजित समारोह में हजारों लोगों के बीच पद की शपथ ली। मुसेवेनी ने 71 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए। वहीं, विपक्षी नेता बोबी वाइन को 25 प्रतिशत वोट मिले।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला