फ़रवरी 3, 2025 8:53 अपराह्न

printer

युगांडा ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से राजधानी कंपाला में 84 बिस्तरों के साथ इबोला आइसोलेशन और उपचार केंद्र स्थापित किया

युगांडा ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से राजधानी कंपाला में 84 बिस्तरों के साथ इबोला आइसोलेशन और उपचार केंद्र स्थापित किया है। स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया है कि अफ्रीकी देश में इबोला वायरस के संक्रमण के बाद यह व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है।