जनवरी 5, 2026 2:07 अपराह्न

printer

यूएई के प्रधानमंत्री और दुबई शासक ने आज ही के दिन ग्रहण किया था पदभार, मनाई 20वीं वर्षगांठ

संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने वर्ष 2006 में आज के ही दिन प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया था। पद ग्रहण करने की 20वीं वर्षगांठ उन्होंने दो दशक से साथ काम कर रहे वर्तमान और पूर्व मंत्रियों के साथ मनायी। आयोजन में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नह्यान भी शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई दी और राष्ट्र की प्रगति यात्रा जारी रखने के लिए उनके आरोग्य की कामना की।

 

20 वर्ष के कार्यकाल में शेख मोहम्मद बिन राशिद के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की 558 बैठक हुई और लगभग 16 हजार प्रस्ताव पारित किए गये। इस दौरान सामाजिक, आर्थिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों में असाधारण प्रगति हुई। सरकार ने अपने कानूनी ढांचे में 90 प्रतिशत से अधिक का आधुनिकीकरण किया और सैकड़ों समझौतो से संयुक्त अरब अमीरात की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति सशक्त की।