फ़रवरी 19, 2026 5:09 अपराह्न | #UAE #releaseorders #prisoners #Ramadan

printer

यूएई ने रमज़ान पर हजारों कैदियों की रिहाई के आदेश दिए

संयुक्‍त अरब अमीरात ने रमज़ान के पवित्र महीने की शुरुआत में मानवीय पहल के अंतर्गत देशभर में हजारों कैदियों की रिहाई का आदेश दिया है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने 1,440 कैदियों की रिहाई का निर्देश दिया है।

दुबई में, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने अमीरात की जेलों में बंद 1,856 को रिहा किया।