कंटेंट क्रिएटर्स को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा सम्मेलन वन बिलियन फॉलोअर्स समिट का चौथा संस्करण आज भलाई के लिए-विषय वस्तु थीम पर शुरू हो रहा है। यह तीन दिन का कार्यक्रम संयुक्त अरब अमीरात सरकार के मीडिया कार्यालय और शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम जुमेराह एमिरेट्स टावर्स, म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर और दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में तीस हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इन प्रतिभागियों में मिस्टर बीस्ट, विल स्मिथ, मैक्स अमिनी, खालिद अल अमेरी और मुफ्ती मेनक जैसे दिग्गजों के आने की सम्भावना है।