संयुक्त अरब अमीरात ने एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है जिसे लेबनान के हिजबुल्ला और ईरान से धन मिल रहा था। इस नेटवर्क के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह समूह एक फर्जी व्यापारिक संगठन बनाकर सक्रिय था।
अमीरात प्रशासन के अनुसार, यह नेटवर्क हिजबुल्ला और ईरान से जुड़े विदेशी संगठनों के साथ एक पूर्व नियोजित रणनीति के अनुसार काम कर रहा था। प्रशासन ने कहा कि अमीरात की सुरक्षा या स्थिरता को खतरे में डालने वाले किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।