मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 31, 2024 7:39 अपराह्न

printer

पूर्वी ताइवान में पहुंँचा कोंग-रे नामक समुद्री तूफान

कोंग-रे नामक समुद्री तूफान आज पूर्वी ताइवान में पहुंच चुका है जिससे मूसलाधार वर्षा हो रही है और 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही है। स्‍थानीय समाचार के अनुसार ताइवान के शहरों और कस्‍बों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

 

उडानें रद्द कर दी गई है और वित्तीय कारोबार बंद है। तीन दशकों में यह सबसे भीषण तूफान बताया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 1996 के बाद यह सबसे बडा समुद्री तूफान है।

 

    ताइवान की राष्‍ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने बताया है कि इस आपदा में कम से कम 27 लोग घायल हुए हैं। बडे पैमाने पर वृक्ष उखड गए हैं। इसके अलावा भूस्‍खलन की भी कई घटनाएं हुई हैं।